Home > देश > भारत ने विश्वभर को शरीर को स्वस्थ रखने की क्रिया मुफ्त में दी : गृहमंत्री

भारत ने विश्वभर को शरीर को स्वस्थ रखने की क्रिया मुफ्त में दी : गृहमंत्री

भारत ने विश्वभर को शरीर को स्वस्थ रखने की क्रिया मुफ्त में दी : गृहमंत्री
X

रोहतक। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि योग विश्व में भारतीय संस्कृति का राजदूत है। आज विश्व के 200 देश योग से अपने योग से शारीरिक, मानसिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास कर रहे हैं। भारत ने विश्वभर को शरीर को स्वस्थ रखने की क्रिया मुफ्त में दी है। बुजुर्ग से लेकर महिला, बच्चे एवं युवा योग क्रियाएं सहजता के साथ कर रहे हैं। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है, जिन्होंने यूएनओ से योग को वैश्चिक स्तर पर मंजूरी दिलाई। शाह शुक्रवार को पशु मेला ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में बोल रहे थे।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि पश्चिमी देशों में एक प्रचलन है कि यदि किसी नई वस्तु को इजाद किया गया है, तो उसे पेटेंट कराया जाता है लेकिन भारत ने पूरी दुनिया को मुफ्त में योग दिया है और पेटेंट भी नहीं कराया। भारत ने दुनिया को ज्ञान का प्रकाश दिया। आज पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। दुनिया योग के महत्व को समझ चुकी है, इसलिए विश्व ने इसे हाथों हाथ लिया और आज के दिन विश्व के लोग अनुलोम विलोम कर रहे हैं।

योग पर टिप्पणी करने वालों पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि जो लोग कहते थे कि एक दिन योग करने से क्या होगा, वे आज आज देख लें कि 200 देशों में करोड़ों लोग योग कर रहे हैं। इस एक दिन की बदौलत ही करोड़ों लोग योग के साथ जुड़े हैं और दूसरों को भी जोड़ा है।

इस मौके पर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृहमंत्री को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस के अलावा योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सभी मेहमानों को पौधे भेंट किए गए।

Updated : 21 Jun 2019 8:57 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top