Home > देश > 21वीं सदी के नए भारत निर्माण में किसानों का अहम योगदान : गडकरी

21वीं सदी के नए भारत निर्माण में किसानों का अहम योगदान : गडकरी

21वीं सदी के नए भारत निर्माण में किसानों का अहम योगदान : गडकरी
X

कुरुक्षेत्र। केन्द्रीय राजमार्ग और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में 60 साल कांग्रेस ने राज किया, लेकिन कभी भी कांग्रेस ने किसानों की स्थिति को सुधारने की ओर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस की गलत नीतियों और विजन लीडरशीप न होने के कारण किसानों ने आत्महत्या की। मगर अब स्थित पूरी तरह बदल रही है। 21वीं सदी के नए भारत निर्माण में किसानों का अहम योगदान है। किसानों का आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कृत संकल्पित हैं।

नितिन गडकरी बुधवार को कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस को कोसते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण किसानों काे फसलों के दाम नहीं मिले। केवल गेहूं, चावल और गन्ने की पैदावार करने से किसानों की तकदीर नहीं बदलने वाली है। किसानों को टेक्नाेलॉजी आधारित कृषि करनी होगी, तभी किसान समृद्ध होंगे। गेहूं, चावल और चीनी देश में सरप्लस है। चीनी और चावल से किसानों को बायो-इथेनाल का पर्याय बनाया जाएगा। यदि किसान बायो-इथेनाल के प्रति कदम बढ़ाएगा तो देश में आयात होने वाले सात लाख करोड़ के डीजल से मुक्ति मिलेगी और इथेनाल 5 हजार करोड़ की बजाय 50 हजार करोड़ की इक्नोमी बनेगा।

गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और तमिलनाडू सहित कई अन्य राज्यों में इथेनाल निर्मित करके 2 लाख करोड़ की इक्नोमी बनाई जा सकती है। गडकरी ने कहा कि उन्होंने आज ही बाजाज की इलेक्ट्रिक से चलने वाली स्कूटर को लांच किया है। अब प्रदूषण मुक्त वाहनों के प्रति ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने मंच से किसानों को आह्वान किया कि वे पराली न जलाएं और इसे बायो-इथेनाल पैदा करें।

केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि देश में पानी की कमी नहीं है। पिछले कार्यकाल में उन्होंने जल मंत्री के रूप में कार्य किया। गंगा को निर्मल करने के साथ यमुना की स्थिति में भी सुधार किया। यही नहीं उत्तर भारत के जो राज्य पानी के हक को लेकर लड़ते थे, उनकी समस्या का भी समाधान किया। पाकिस्तान को जाने वाले पानी को रोकने के लिए इंदिरा कैनाल पर 2500 करोड़ के प्रोजेक्ट का काम शुरू हो चुका है। नदी जोड़ प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है।

Updated : 16 Oct 2019 2:41 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top