Home > देश > पहली महिला इंजीनियर की स्मृति में बनाया डूडल

पहली महिला इंजीनियर की स्मृति में बनाया डूडल

पहली महिला इंजीनियर की स्मृति में बनाया डूडल
X

नई दिल्ली। इंटरनेट की दुनिया के अग्रणी सर्ज इंजन गूगल ने शनिवार को विशेष डूडल बनाकर विश्व की पहली महिला इंजीनियर एलिसा लियोनिडा जामफिरेस्कू को श्रद्धांजलि दी है। एलिसा का आज 131वां जन्मदिन है।

एलिसा लियोनिडा जामफिरेस्कू ने स्नातक तक की पढ़ाई बुखारेस्ट में की। इसके बाद उन्हें लड़की होने के कारण इंजीनियरिंग में उच्चतर शिक्षा हासिल करने में काफी कठिनाई हुई। एलिसा को लिंग के आधार पर भेदभाव का सामना करना पड़ा और स्कूल ऑफ हाई एंड ब्रिजेज में दाखिला तक देने से इनकार कर दिया गया। उन्होंने हार नहीं मानी और वह जर्मनी चली गईं। वहां रॉयल टेक्निकल अकादमी में उन्हें इंजीनियरिंग में दाखिला मिल गया।

शिक्षा पूरी करने के बाद एलिसा लियोनिडा ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान काम करना शुरू किया। युद्ध के बाद उनकी गतिविधि अच्छी तरह से जारी रहीं। उन्होंने कई भूविज्ञान प्रयोगशालाओं का नेतृत्व किया और विभिन्न क्षेत्रीय अध्ययनों में भी भाग लिया। इनमें कोयला, शेल, प्राकृतिक गैस, क्रोमियम, बॉक्साइट और तांबा के नए संसाधनों की पहचान आदि शामिल थे।

एलिसा का जन्म 10 नवंबर 1887 को रोमानिया के गलाटी में हुआ था। 25 नवंबर 1973 को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में एलिसा की मृत्यु हुई थी। रोमानिया सरकार ने 1993 में एलिसा की स्मृति में राजधानी में एक सड़क का नामकरण किया था।

Updated : 11 Nov 2018 5:47 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top