Home > देश > गूगल खास डूडल से मना रहा है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गूगल खास डूडल से मना रहा है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गूगल खास डूडल से मना रहा है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
X

नई दिल्ली। गूगल आज खास डूडल के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। इस डूडल में ऐनिमेटेड विडियो के जरिए दुनियाभर की महिलाओं को साथ आते दिखाया गया है। इंटरनैशनल विमिंज डे हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को याद किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने इस साल के विमिंज डे की थीम 'I am Generation Equality: Realizing Women's Right' रखा है।

डूडल में दिखाए गए 3D मल्टीलेयर्ड मैंडेला ऐनिमेशन को लंदन और न्यू यॉर्क के गेस्ट आर्टिस्ट्स ने डिजाइन किया है। वहीं, इसका ऐनिमेशन ज्यूरिक के गेस्ट ऐनिमेटर्स ने किया। आज के डूडल में इस खास दिन के इतिहास और सभी पीढ़ी की महिलाओं के लिए इस दिन के महत्व को दिखाया गया है।

मैंडेला के ब्लैक ऐंड वाइड सेंट्रल लेयर में साल 1800 के अंत से 1930 के बीच चले लेबर मूवमेंट को दिखाया गया है। वहीं, सेकंड लेयर में 1950 से 1980 के बीच की महिलाओं को देखा जा सकता है। इस वहीं दौर था जिसमें महिला सशक्तिकरण की शुरुआत हुई थी। मैंडेला के आउटर लेयर में 90 के दशक से मौजूदा दौर की महिलाओं को दिखाया गया है।

गूगल ने कहा, 'आज की महिलाएं उन लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं जिन्होंने पिछली पीढ़ियों में संघर्ष किया है और बलिदान दिया है। आज की महिलाएं इसी तरह से महिला अधिकारों के लिए हुए आंदोलनों को आगे भी जारी रखेंगी। आज से डूडल में उन क्षेत्रों, उद्योगों, राष्ट्रों, युगों और संस्कृतियों की महिलाएं शामिल हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को राह दिखाने के लिए प्रयास कर रही हैं'।

Updated : 8 March 2020 12:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top