Home > देश > गूगल ने स्वतंत्रता दिवस पर खास अंदाज में दी बधाई

गूगल ने स्वतंत्रता दिवस पर खास अंदाज में दी बधाई

गूगल ने स्वतंत्रता दिवस पर खास अंदाज में दी बधाई
X

नई दिल्ली। दुनिया का लोकप्रिय सर्च गूगल ने को भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपना डूडल भारतीय संस्कृति, मूल्यों और प्रगति को समर्पित किया।कोपनहेगन में रह रही भारतीय कलाकार शैवालिनी कुमार द्वारा डिजाइन किए गए डूडल में भारतीय वस्त्र के नमूने, जटिल लेकिन एकरूपता ली हु।ई भारतीय संस्कृति, तस्वीरें हैं। इनमें शिक्षा, कला, ताकत और करुणा को प्रदर्शित किया गया है। डूडल में संसद भवन, इसरो का मंगल मिशन, मेट्रो ट्रेन, ऑटो रिक्शा आदि की तस्वीरें हैं।

अपने बयान में कुमार ने कहा, 'मैं भारतीय मूल्यों, विश्वास और मजबूती को दिखाना चाहती थी. इसलिए ये आकृतियां बनाईं। डूडल में लोकतंत्र के जरिये अपनी आजादी और स्वतंत्रता, विज्ञान में उन्नति, आधारभूत संरचना में विकास, शिक्षा के लिए प्रयास, करुणा (हाथ), ताकत और हिम्मत (बाघ), पवित्रता (कमल), प्रगति (समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटाने का फैसला) दिखाया गया है।'

Updated : 15 Aug 2019 1:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top