Home > देश > पूर्व भाजपा अध्यक्ष मांगेराम गर्ग का निधन

पूर्व भाजपा अध्यक्ष मांगेराम गर्ग का निधन

पूर्व भाजपा अध्यक्ष मांगेराम गर्ग का निधन
X

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ संघ सहयोगी मांगे राम गर्ग का निधन हो गया हैं वे बीमार थे और उत्तरी दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार को सुबह साढे सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। हलवाई रहे मांगे राम ने 2003 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार जीत दर्ज की थी और विधायक बने थे।

अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान (बी-1/64, अशोक विहार, फेज-2) पर रखा गया है। यहां 11.30 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा. इसके बाद 12:00 से 1:00 बजे तक दिल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। मांगे राम गर्ग ने अपने शरीर को दान करने का संकल्प लिया था। भाजपा प्रदेश कार्यालय से उनका पार्थिव शरीर देह दान के लिए 1 बजे हॉस्पिटल के लिए ले जाया जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की चुनावी रणनीति बनाने व चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली भाजपा के नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिम्मेदारी पाने वाले नेताओं में मांगे राम गर्ग का नाम भी शामिल था।

Updated : 21 July 2019 9:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top