Home > देश > देश के 8 राज्यों में मिले कोरोना के 84 प्रतिशत नए मरीज

देश के 8 राज्यों में मिले कोरोना के 84 प्रतिशत नए मरीज

देश के 8 राज्यों में मिले कोरोना के 84 प्रतिशत नए मरीज
X

नईदिल्ली। कोरोना संक्रमण की गति देश में तेजी से बढ़ते जा रही है। बीते 24 घंटों में देश भर में 68,020 नए मरीज मिले है। जिसमें 84 प्रतिशत मरीज सिर्फ महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में मिले है। जिनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 40,414, इसके बाद कर्नाटक में 3,082 जबकि पंजाब में 2,870 नए मामले दर्ज किए गए।

32 हजार से अधिक स्वस्थ -

देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर पिछले 24 घंटों में देश में 35,498 सक्रिय मरीज बढे है। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में कुल सक्रिय मरीजों का 80 प्रतिशत मरिज है। मंत्रालय ने कहा कि देश में बीते 24 घंटे में 32,231 मरीज स्वस्थ हुए है। देश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 94.32 प्रतिशत है। 24 घंटों में देश भर में 291 मौतें हुईं। जिसमें सर्वाधिक 108 मौतें महाराष्ट्र में हुई।

6 करोड़ को लोगो को लगा टीका -

देश भर में अब तक 6 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। टीकाकरण अभियान के 72 वे दिन कुल 2,60,653 वैक्सीन लगाई गई । जिसमें से, 2,18,798 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए 7,465 सत्रों में टीका लगाया गया था और 41,855 एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।


Updated : 12 Oct 2021 10:50 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top