Home > देश > कांग्रेस अध्यक्ष बोले - हम 52 सांसद ही भाजपा से लडने के लिए काफी

कांग्रेस अध्यक्ष बोले - हम 52 सांसद ही भाजपा से लडने के लिए काफी

कांग्रेस अध्यक्ष बोले - हम 52 सांसद ही भाजपा से लडने के लिए काफी
X

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं में जाेश भरते हुए कहा कि हम 52 सांसद ही भाजपा से लड़ने के लिए काफी हैं। यह बात कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने शनिवार को संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने वोटरों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सभी कांग्रेस सदस्यों को यह याद रखना है कि हम सब संविधान के लिए लड़ रहे हैं और बिना किसी भेदभाव के हर देशवासी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमें मजबूत और आक्रामक रहना होगा। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम 52 सांसद हैं और मैं गारंटी देता हूं कि ये 52 ही भाजपा से इंच- इंच लड़ने के लिए काफी हैं। इस बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुना गया।

Updated : 1 Jun 2019 10:54 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top