Home > देश > कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष माकन के इस्तीफे का किया खंडन

कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष माकन के इस्तीफे का किया खंडन

कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष माकन के इस्तीफे का किया खंडन
X

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। कांग्रेस ने मंगलवार को पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह स्वास्थ्य जांच के लिए छुट्टी पर हैं और एक सप्ताह के भीतर वापस आ जाएंगे।

कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं| उनकी जांच के लिए वह रविवार को विदेश के लिए रवाना हुए थे। वह जल्द ही वापस आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि माकन अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हैं कि जिस तरह वह पार्टी को अपना समय देना चाहते हैं वह उतना नहीं दे पा रहे हैं| चाको ने कहा, उनकी वापसी पर हम कामकाजी व्यवस्था पर चर्चा करेंगे, लेकिन तथ्य यह है कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है।

अजय माकन वर्ष 2015 से दिल्ली में पार्टी के अध्यक्ष की कमान संभाल रहे हैं। वह दो बार संसद सदस्य और तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। कांग्रेस जब सत्ता में थी तब वह केंद्र में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। खबरों के अनुसार 54 वर्षीय अजय माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी अस्वस्थता के विषय में पत्र लिखा है। उन्होंने हाल ही में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली मामलों के प्रभारी पीसी चाको से मुलाकात की थी।

Updated : 19 Sep 2018 4:42 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top