Home > देश > संकट के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार

संकट के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार

संकट के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार
X

नई दिल्ली। कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज यस बैंक के आर्थिक संकट को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला बोल दिया है। मौजूदा यस बैंक संकट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार की नीतियों ने बर्बाद किया है। क्या अर्थव्यवस्था की इस लचर हालत में भारतीय अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन के लक्ष्य को छू पाएगी । यह सब भाजपा सरकार की देन है। इनकी नीतियां बर्बादी को यस और प्रगतिक को नो कह दिया है।

आपको बताते जाए कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यस बैंक को लेकर ट्वीट जारी करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों ने भारत की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है। रिजर्व बैंक ने आर्थिक संकट में फंसे यस बैंक से 50 हजार रुपए निकासी की सीमा तय करने के बाद उपभोक्ताओं के दिल धड़कने बढ़ गई। इसके बाद यस बैंक के एटीएम के बाहर ग्राहकों की पैसे निकालने के लिए लम्बी-लम्बी लाइनें लग गई ।

Updated : 6 March 2020 12:29 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top