Home > देश > कांग्रेस के पास गांधी परिवार के अलावा कोई नेता नहीं

कांग्रेस के पास गांधी परिवार के अलावा कोई नेता नहीं

कांग्रेस के पास गांधी परिवार के अलावा कोई नेता नहीं
X

मुंबई। केंद्रीय रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह देश के लिए बढ़े दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस पार्टी के पास गांधी परिवार के अलावा कोई नेता नहीं है।

पीयूष गोयल ने प्रियंका गांधी को महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में स्टार प्रचारक के रूप में उतारने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम प्रियंका गांधी का स्वागत करते हैं,सभी दल को अपने बेहतर व्यक्ति को आगे लाने का अधिकार है। अगर उन्हें स्वीकार किया जाता है तो ठीक है। परंतु जब उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह स्वीकार कर लिया है कि वह फेल हो गए है, और अगर यह भी फेल हो जाएं,तो किसी और को भी लाना चाहिए। पर पता नहीं अब परिवार में कोई सदस्य बचा है कि नहीं जो प्रचार कर सके। परिवार के अलावा कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं है,यह देश के लिए बड़े दुर्भाग्य की बात है। परिवारवाद इतना गहरा है कि उसके अलावा कोई उन्हें दिखता ही नहीं है।

Updated : 9 Feb 2019 2:28 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top