Home > देश > कांग्रेस : महिलाओं-बच्चियों को यौन शोषण से बचाने के लिए बांटेगी मिर्ची एप और मिर्च स्प्रे

कांग्रेस : महिलाओं-बच्चियों को यौन शोषण से बचाने के लिए बांटेगी मिर्ची एप और मिर्च स्प्रे

कांग्रेस : महिलाओं-बच्चियों को यौन शोषण से बचाने के लिए बांटेगी मिर्ची एप और मिर्च स्प्रे
X

नई दिल्ली। कांग्रेस ने देशभर और खासतौर बिहार बालिका गृहों में बच्चियों के कथित यौन शोषण और महिलाओं पर अत्याचार की हाल ही में हुई घटनाओं के मद्देनजर 'इंदिरा शक्ति' महिला सुरक्षा मिर्ची एप के जरिये महिला सुरक्षा अभियान के तहत मिर्च स्प्रे मुफ्त में बांटने का फैसला किया है।

पार्टी के अनुसार केवल बिहार में ही अगले दो-तीन माह में एक लाख लड़कियों को विशेष सुरक्षा देते हुए 'इंदिरा शक्ति' महिला सुरक्षा मिर्ची एप से लैस कर दिया जाएगा। दरअसल 20 अगस्त से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर इसकी शुरुआत की गई थी। हालांकि विरोधी दल इसे महिला सुरक्षा की बजाय राजनीतिक स्टंट ही करार दे रहे हैं।

इसी सिलसिले में बिहार कांग्रेस के सचिव राजेश लिलौठिया के अनुसार आगामी तीन-चार महीने में पार्टी ने महिला कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के जरिये एक लाख लड़कियों के मोबाइल फोन में यह ऐप डाउनलोड करवाने और उनको मिर्च स्प्रे देने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी कार्य़कर्ता से जिले, प्रांत और गांव के स्तर पर ले जाएंगे तथा लड़कियों, महिलाओं को इससे जोड़ेंगे। उनकी सुरक्षा हमारा लक्ष्य है। केवल कुछ एक लाख ही नहीं भविष्य में इसे बिहार के हर घर तक ये 'इंदिरा शक्ति' महिला सुरक्षा मिर्ची एप पहुंचेगा।'

पार्टी के अनुसार इस 'इंदिरा शक्ति' महिला सुरक्षा मिर्ची एप में महिला या लड़की को अपने परिवार या निकट संबंधियों-दोस्तों में किन्हीं चार लोगों के नम्बर सेव करने होंगे। ताकि मुश्किल के समय में ऐप का बटन दबाने पर उन सभी को संबंधियों-दोस्तों को इसकी जानकारी लोकेशन साथ पहुंच जाए।

Updated : 28 Aug 2018 10:37 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top