Home > देश > जेएनयू छात्र संघ चुनाव में वामदलों का कब्जा बरकरार, एन साईंं बालाजी बने अध्यक्ष

जेएनयू छात्र संघ चुनाव में वामदलों का कब्जा बरकरार, एन साईंं बालाजी बने अध्यक्ष

जेएनयू छात्र संघ चुनाव में वामदलों का कब्जा बरकरार, एन साईंं बालाजी बने अध्यक्ष
X

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के रविवार को घोषित परिणाम में एक बार फिर से वामदलों के गठबंधन ने अध्यक्ष सहित चारों सीटों पर जीत दर्ज की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दूसरे स्थान पर रही। जेएनयू छात्र संघ के चारों अहम पदों के लिए शुक्रवार को छात्रों ने रिकॉर्ड मतदान किया था।

चुनाव समिति के अनुसार जेएनयूएसयू के लिए डाले गए कुल 5185 वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष पद पर वाम दलों के संयुक्त प्रत्याशी एन साईं बालाजी ने 1179 वोटों से जीत दर्ज की। बालाजी को कुल 2151 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे एबीवीपी के प्रत्याशी ललित पांडे को 972 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद पर वाम गठबंधन की सारिका ने 1579 वोटों से जीत हासिल की। सारिका को कुल 2592 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रही एबीवीपी की गीता श्री को 1013 वोट मिले।

महासचिव पद पर वाम गठबंधन के प्रत्याशी एजाज ने 1193 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 2426 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे एबीवीपी के गणेश को 1235 वोट मिले।

संयुक्त सचिव पद पर वाम गठबंधन के अमुथा ने 757 वोटों से जीत गए। उन्हें कुल 2047 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे एबीवीपी के वेंकट चौबे को 1290 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पर जीत दर्ज करने वाली वाम गठबंधन की प्रत्याशी सारिका ने कहा कि यह केवल हमारी जीत नहीं है बल्कि पूरे जेएनयू की जीत है। उन्होंने अपनी पहली प्राथमिकता विश्वविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा कुलपति ने जेएनयू को बर्बाद कर दिया है। हम पहले इसी पर काम करेंगे।

Updated : 16 Sep 2018 2:54 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top