Home > देश > नागरिकता संशोधन बिल यह देश के हित में, आज ही होगा पास : प्रल्हाद जोशी

नागरिकता संशोधन बिल यह देश के हित में, आज ही होगा पास : प्रल्हाद जोशी

नागरिकता संशोधन बिल यह देश के हित में, आज ही होगा पास : प्रल्हाद जोशी
X

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल को राज्यसभा में पेश कराने के बाद आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह थोड़ी देर में लोकसभा में पेश करेंगे। इसके लिए बीजेपी ने अपने सांसदों को व्हीप भी जारी किया है। अगर नागरिक संशोधन बिल कानून बन जाता है तो पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न के चलते आए हिन्दू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म को लोगों को सीएबी के तहत भारतीय नागरिकता मिल जाएगी।

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि यह विधेयक पूर्वोत्तर राज्यों और देश के हित में है। विधेयक को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिल जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इसमें शिया समुदाय को शामिल करने का अनुरोध किया है। जबकि इस बिल के विरोध में त्रिपुरा में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

लोकसभा में बिल पेश होने से पहले असम के धुबरी से सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि यह बिल संविधान के साथ-साथ हिंदु-मुस्लिम एकता के खिलाफ है। हम इस विधेयक को खारिज कराएंगे और विपक्ष इस पर हमारे साथ हैं। हम बिल को पास नहीं होने देंगे। दूसरी ओर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पार्टी के सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने धरना देकर इस बिल का विरोध किया।

Updated : 9 Dec 2019 6:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top