Home > देश > चिदंबरम बोले - 1984 के सिख दंगों के लिए राहुल जिम्मेदार नहीं

चिदंबरम बोले - 1984 के सिख दंगों के लिए राहुल जिम्मेदार नहीं

चिदंबरम बोले - 1984 के सिख दंगों के लिए राहुल जिम्मेदार नहीं
X

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि वर्ष 1984 में कांग्रेस सत्ता में थी। तब बेहद दुखद घटना हुई और डा. मनमोहन सिंह इसके लिए संसद में माफी मांग चुके हैं। इसके लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि उस दौरान वह महज 13 या 14 साल के थे।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को ब्रिटेन में कहा था कि वर्ष 1984 के सिख दंगों में कांग्रेस पार्टी की कोई भूमिका नहीं थी। राहुल ने कहा था कि यह दंगा बेहद दर्दनाक था। राहुल ने अपने भाषण में सिखों के पहले गुरु, गुरुनानक सिंह को भी शामिल किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अनेकता में एकता की विचारधारा गुरुनानक देव की शिक्षा से ली गई है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी के गुरूनानक देव संबंधी बयान की आलोचना की है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आर.पी. सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए गुरुनानक देव का उल्लेख कर रहे हैं। उन्होंने एक बार भी नहीं कहा कि वर्ष 1984 में हुए सिखों के कत्लेआम में जिन लोगों पर आरोप हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

सिंह ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी की पहचान वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़ी है और स्वर्ण मंदिर पर इस 'जघन्य अपराध' के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। चिदंबरम ने इसके जवाब में कहा कि वर्ष 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वर्ष 1984 में हुई हिंसा के लिए संसद में माफी मांगी थी। उनके साथ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी हिंसा पर अफसोस जताया था। इस दौरान चिदंबरम ने राफेल डील के सवाल पर केंद्र पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है। इस पर सार्वजनिक बहस होनी चाहिए और विस्तृत जांच कराई जानी चाहिए।

Updated : 25 Aug 2018 8:11 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top