केन्द्र ने युपीए की तुलना में यहां दोगुना विकास किया है : अमित शाह
Swadesh Digital | 5 Oct 2019 8:07 AM GMT
X
X
नई दिल्ली।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मिजोरम की राजधानी आइजॉल पहुंचे जहां उन्होंने उत्तर-पूर्व हैंडलूम हैंडिक्राफ्ट एग्जीबिशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार ने मिजोरम में संप्रग सरकार की तुलना में विकास परियोजनाओं को दोगुना किया है। अमित शाह ने प्रदेश में बांस के उत्पादन की संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि राज्य के लोग हस्तकला के जरिये आत्मनिर्भर हो सकते हैं। अमित शाह प्रदेश के स्थानीय नेताओं के साथ एनआरसी मुद्दे पर चर्चा भी करेंगे।
Updated : 5 Oct 2019 8:07 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire