Home > देश > गुरुग्राम में बेटी की सहेली के साथ हुए बलात्कार का आरोपी पिता गिरफ्तार

गुरुग्राम में बेटी की सहेली के साथ हुए बलात्कार का आरोपी पिता गिरफ्तार

45 साल के व्यापारी को अपनी बेटी की 18 साल की सहेली के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम में बेटी की सहेली के साथ हुए बलात्कार का आरोपी पिता गिरफ्तार
X

नई दिल्ली। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-5 से पुलिस ने 45 साल के व्यापारी को अपनी बेटी की 18 साल की सहेली के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार व्यापारी की बेटी के विदेश से लौटने के बाद उसकी सहेली उससे मिलने गुरुवार को व्यापारी के घर आई थी।

पुलिस के अनुसार व्यापारी यहां किराए के अपार्टमेंट में रहता है। साथ ही वह लगभग 8 साल से गुरुग्राम में रह रहा है। व्यापारी ने इस वारदात को शुक्रवार की सुबह 4-5 बजे अंजाम दिया। व्यापारी की बेटी विदेश में पढ़ती है और छुट्टियों में घर आने पर उसने अपनी सहेली को रात में उसके घर रुकने के लिए बुलाया था।

पुलिस कमीश्नर के के रॉव के अनुसार, पीड़िता के पुलिस में मामला दर्ज करने के तीन घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। इसके बाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

महिला थाने की स्टेशन हाउस ऑफीसर पूनम हांडा ने बाताया कि पीड़िता और उसकी मां ने शुक्रवार को करीब 12 बजे थाने में आकर व्यापारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पीड़िता के अनुसार उसकी सहेली के पिता ने उसके साथ बृहस्पतिवार को दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और 328 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Updated : 7 July 2018 12:52 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top