Home > देश > भाजपा में आम कार्यकर्ता भी शीर्ष पद पर पहुंच सकता है

भाजपा में आम कार्यकर्ता भी शीर्ष पद पर पहुंच सकता है

पार्टी सचिव सुनील देवधर ने दिए कार्यकर्ताओं को टिप्स

भाजपा में आम कार्यकर्ता भी शीर्ष पद पर पहुंच सकता है
X

पुट्टपर्ती, स्वससे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और आंध्र प्रदेश के सह प्रभारी सुनील देवधर ने कार्यकर्ताओं को पांच सूत्रीय फार्मूला दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण कार्यकर्ता अपनी निष्ठा के दम पर शीर्ष पद पर पहुंच सकता है। आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्ती में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री देवधर ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां साधारण सा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं के समक्ष पांच सूत्रीय फार्मूला रखा है। मसलन, आलोचक से समर्थक, समर्थक से सदस्य, सदस्य से कार्यकर्ता, कार्यकर्ता से पदाधिकारी और अंत में पदाधिकारी से वह नेता बन जाएगा।


पार्टी सचिव देवधर ने कहा कि आप किस परिवार से आते हैं, आपकी जाति क्या है, और आपकी आर्थिक व सामाजिक पृष्ठभूमि क्या है, भाजपा को इससे कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी में बस आपकी निष्ठा और लगन देखी जाती है। कार्यकर्ता अगर लगन और मेहनत से पार्टी की सेवा करता है तो उसे दायित्व मिलता है। श्री देवधर ने कार्यकर्ताओं के समक्ष स्कूटर से चलने वाले नितिन गडकरी, साइकिल से यात्रा करने वाले राजनाथ सिंह और पार्टी के जिला कार्यालय में रजिस्टर का रखरखाव करने वाले अमित भाई शाह का उदाहरण रखते हुए कहा कि ये वो कार्यकर्ता हैं, जो कभी साधारण कार्यकर्ता थे लेकिन अपनी लगन और मेहनत से ये न केवल पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंचे बल्कि अब केंद्र सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता को तराशा जाता है। उसे दायित्व बोध सिखाया जाता है। कार्यकर्ता की लगन और निष्ठा देख पार्टी खुद ही उसे मंच प्रदान कर देती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि वे युवा प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय पदाधिकारी थे, उन्होंने जिला कार्यालय में छोटे से छोटे काम किए। उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। आज वे केंद्र सरकार में गृह मंत्री हैं।

Updated : 24 Jan 2023 5:29 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top