यादों में अटल जी : मुंबई की झोपड़पट्टी देखकर दुखी हो गए थे वाजपेयी

यादों में अटल जी : मुंबई की झोपड़पट्टी देखकर दुखी हो गए थे वाजपेयी
X

मुंबई। रेल मंत्री पीयूष गोयल की माता व पूर्व विधायक चंद्रकांता गोयल ने बताया कि अटलजी बहुत ही सहृदय,संवेदनशील और भावुक व्यक्ति थे। एक बार उन्होंने मुंबई की झोपड़पट्टी को देखने की जिद कर दी। इसलिए वह उन्हें लेकर अंटाप हिल व माटुंगा की झोपड़पट्टी में लेकर गईं। झोपड़पट्टी के लोगों की हालत देखते ही अटलजी दुखी हो गए और उन्होंने कहा कि आप विधायक होने के नाते इनके लिए कुछ क्यों नहीं कर रही हैं। आखिर इन्हें भी जीने का अधिकार है।

चंद्रकांता गोयल उन दिनों उसी क्षेत्र की विधायक थीं और वह मंत्रालय तथा विधान भवन में अक्सर मिलती रहती थीं। इस बात की चर्चा तो उन्होंने उस समय की थी, लेकिन अटलजी के निधन पर एक बार उनकी यह याद ताजा हो गई। उन्होंने बताया कि अटलजी जब भी मुंबई दौरे पर आते थे, उनका ठहरना उनके ही सायन स्थित अंबर निवास में होता था। पीयूष गोयल के पिताजी वेदप्रकाश गोयल हमेशा मुंबई दौरे पर अटलजी के साथ रहा करते थे। उन्हें आम तौर पर तीखे और मसालेदार व्यंजन पसंद थे, लेकिन अटलजी कभी भी किसी वस्तु की मांग नहीं करते थे। उनकी पसंद का घर में मैं हमेशा ध्यान रखती थी।

Tags

Next Story