Home > देश > कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद व लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक अनुराग ठाकुर ने आज राफेल युद्धक विमान सौदे के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के समक्ष नोटिस प्रस्तुत कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने राफेल युद्धक विमान खरीद मामले पर देश को गुमराह किया है और सियासी लाभ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है।

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल मुद्दे पर सदन की कार्यवाही में लगातार बाधा उत्पन्न कर दूसरे सदस्यों के विशेषाधिकार का हनन किया है। (हिस)

Updated : 29 Dec 2018 8:34 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top