Home > देश > चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देखने के लिए 7500 लोगो ने कराया था पंजीकरण

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देखने के लिए 7500 लोगो ने कराया था पंजीकरण

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देखने के लिए 7500 लोगो ने कराया था पंजीकरण
X

श्रीहरिकोटा/वेब डेस्क। भारत की बहुप्रतीक्षित योजना चंद्रयान-2 सोमवार दोपहर को रॉकेट जियोसिंक्रोनिक सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल- मार्क तृतीय का प्रक्षेपण देखने के लिए 7,500 लोगों ने इसरो में ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। लॉन्च देखने के लिए विभिन्न स्थानों के लोगों ने पंजीकरण कराया।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के एक अधिकारी ने बताया कि रॉकेट का प्रक्षेपण देखने के लिए कुल 7,500 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया। इसरो ने हाल ही में आम जनता को भी प्रक्षेपण देखने की अनुमति दे दी है। इसके लिए एक गैलरी बनाई गई है।

गैलरी की क्षमता हालांकि करीब 10,000 लोगों की है, इसरो की योजना यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ाने की है। अपने पीछे नारंगी आग उगलते हुए रॉकेट को आसमान की ओर बढ़ते देखना एक अद्भुत अनुभव होगा। इसरो ने आंध्र प्रदेश सरकार से सुल्लुरुपेटा और प्रक्षेपण स्थल के बीच शटल चलाने का आग्रह किया, जिससे वहां आने वालों को परेशानी ना हो। प्रक्षेपण देखने आने वालों के परिवहन के साधनों की जानकारी लेते हुए इसरो ने पार्किंग की व्यवस्था भी की।

Updated : 23 July 2019 1:25 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top