Home > देश > गृह मंत्रालय : बाढ़ से अब तक 465 लोगों की हुई मौत

गृह मंत्रालय : बाढ़ से अब तक 465 लोगों की हुई मौत

गृह मंत्रालय : बाढ़ से अब तक 465 लोगों की हुई मौत
X

नई दिल्ली। गृह मंत्राललय ने नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर (एनईआरसी) के हवाले से बताया है कि बारिश एवं बाढ़ के कारण देश में अब तक कुल 465 लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 138, केरल में 125, पश्चिम बंगाल में 116, गुजरात में 52 और असम में 34 लोगों की मृत्यु शामिल है।

उल्लेखनीय है कि अधिक वर्षा के चलते महाराष्ट्र के 26 जिले, पश्चिम बंगाल के 22, असम के 21, केरल के 14 और गुजरात के 10 जिले काफी प्रभावित हैं। एनईआरसी के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 12 टीम असम में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। बावजूद इसके असम में 10.17 लाख लोग बाढ़ से परेशान हैं और इनमें से 2.17 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में बाढ़ से कुल 1.61 लाख लोग प्रभावित हैं। गुजरात में बाढ़ एवं बारिश से प्रभावित 15,912 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। केरल में 1.43 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। भारी बारिश के कारण राज्य में 125 लोगों की मौत हुई है, जबकि नौ लोग लापता हैं।

Updated : 28 July 2018 7:56 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top