Home > देश > प्रधानमंत्री ने नौसेना प्रमुख के साथ की बैठक, कोरोना प्रबंधन की ली जानकारी

प्रधानमंत्री ने नौसेना प्रमुख के साथ की बैठक, कोरोना प्रबंधन की ली जानकारी

प्रधानमंत्री ने नौसेना प्रमुख के साथ की बैठक, कोरोना प्रबंधन की ली जानकारी
X

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह के साथ सैन्य बल की ओर से कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान दिए जा रहे सहयोग की जानकारी ली। नौसेना अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को भारतीय नौसेना की ओर से महामारी के दौरान नागरिकों की सहायता के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी राज्यों के प्रशासन के साथ संपर्क साधकर उन्हें अस्पतालों में बिस्तर, परिवहन और अन्य जरूरतों के लिए सहायता की पेशकश की गई है।

उन्होंने नौसेना अस्पताल आम नागरिकों के लिए खोले जाने की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौसेना के स्वास्थ्य कर्मियों को देश में विभिन्न स्थानों पर कोरोना संबंधी ड्यूटी पर लगाया गया है। एडमिरल करमबीर सिंह ने बताया कि नौसेना खासकर अंडमान और लक्षद्वीप में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने में भी मदद कर रही है। भारतीय नौसेना ऑक्सीजन कंटेनर और अन्य सामग्री को बहरीन, कतर, कुवैत और सिंगापुर से भारत लाने का भी काम कर रही है।

Updated : 12 Oct 2021 10:43 AM GMT
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top