Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले, 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले
  • JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित: 26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल
  • जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 की मौत
  • तमिलनाडु में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा के कैश-गोल्ड और फ्रीबीज जब्त
  • जज को केस से हटाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज
  • तेज गर्मी के चलते योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदली

होम > करियर

UPSC CSE Result 2025 Declared

UPSC CSE Result 2025: अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, 958 अभ्यर्थी सफल; ऐसे चेक करें रिजल्ट

UPSC CSE 2025 का रिजल्ट जारी। अनुज अग्निहोत्री ने AIR-1 हासिल किया। कुल 958 उम्मीदवार सफल। आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अपना परिणाम।


upsc cse result 2025 अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर 958 अभ्यर्थी सफल ऐसे चेक करें रिजल्ट

UPSC Final Exam Result |

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद घोषित हुए इस रिजल्ट में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। वहीं, दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर अकांश ढुल रहे।

रिजल्ट शुक्रवार को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब Union Public Service Commission की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

इस परीक्षा के जरिए देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं जैसे Indian Administrative Service, Indian Police Service और Indian Foreign Service के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।

इस साल के टॉप-10 उम्मीदवार

UPSC की ओर से जारी सूची के मुताबिक इस बार टॉप-10 में शामिल अभ्यर्थियों के नाम इस प्रकार हैं-

अनुज अग्निहोत्री

राजेश्वरी सुवे एम

अकांश ढुल

राघव झुनझुनवाला

ईशान भटनागर

ज़िनिया अरोड़ा

ए आर राजा मोहिद्दीन

पक्षल

आस्था जैन

उज्ज्वल प्रियांक

आयोग के अनुसार इस साल कुल 958 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है।

जल्द जारी होंगे उम्मीदवारों के अंक
UPSC ने साफ किया है कि फिलहाल केवल चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। 15 दिनों के भीतर  मार्कशीट उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों के अंक और डिटेल्ड मार्कशीट परिणाम घोषित होने की तारीख से लगभग 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

कब हुई थी परीक्षा

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन अगस्त 2025 में किया गया था। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच आयोजित किए गए। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाती है।

UPSC CSE Result 2025 ऐसे करें चेक

अगर आपने परीक्षा दी है तो इन आसान स्टेप्स से रिजल्ट देख सकते हैं-

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर What's New सेक्शन में जाएं।

यहां Examination → Active Examinations या Results लिंक पर क्लिक करें।

UPSC CSE Result 2025 लिंक खोलें।

रिजल्ट PDF फाइल के रूप में दिखाई देगा।

PDF डाउनलोड करें और Ctrl + F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।

देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक

UPSC सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में गिना जाता है। हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें शामिल होते हैं, लेकिन अंतिम चयन कुछ सौ अभ्यर्थियों का ही हो पाता है। सफल उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न केंद्रीय सेवाओं और प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया जाता है।

Related to this topic: