Breaking News
  • MP में गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • राजस्थान में अप्रैल में सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी: देश के 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
  • 'जहरीले सांप' बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा
  • सोना 1 हजार गिरकर 1.51 लाख पर आया, चांदी की कीमत 9 हजार कम होकर 2.35 लाख हुई
  • असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग

होम > करियर

RRB Paramedical Exam Admit Cards Released

RRB Paramedical 2026: एडमिट कार्ड जारी, पेपर में बैठने से पहले जान लें पूरा शेड्यूल

रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जानिए कैसे करें डाउनलोड?


rrb paramedical 2026 एडमिट कार्ड जारी पेपर में बैठने से पहले जान लें पूरा शेड्यूल

Railway Recruitment Board ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जहां पर आपको एग्जाम सेंटर से लेकर टाइम टेबल के बारे में पूरा शेड्यूल पता चल जाएगा।

लेकिन आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करना नहीं आता, तो कोई परेशानी की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको एडमिट कार्ड कैसे डाउलोड करें? इसके बारे में बताएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में ये डिटेल्स जरूर चेक करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से वेरिफाई करें:

  • कैंडिडेट का नाम
  • फादर्स नेम
  • रोल नंबर
  • एग्जाम डेट और शिफ्ट टाइमिंग
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • एग्जाम सेंटर का एड्रेस
  • कैंडिडेट की फोटो और सिग्नेचर

अगर किसी भी जानकारी में गलती दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करें।

एग्जाम सेंटर पर क्या लेकर जाएं
रेलवे एग्जाम सेंटर में एंट्री के लिए कैंडिडेट्स को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने होंगे। जिसमें एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी, वैलिड फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस), एक पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना है। ध्यान रखें कि मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एग्जाम हॉल में अलाउड नहीं होगा।

एग्जाम पैटर्न कैसा होगा?
रेलवे पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगी। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पूछे जाएंगे। पेपर में प्रोफेशनल सब्जेक्ट के साथ जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और जनरल साइंस से जुड़े सवाल भी शामिल होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, इसलिए कैंडिडेट्स को वही क्वेश्चन अटेम्प्ट करने की सलाह दी जाती है जिनके उत्तर को लेकर वे पूरी तरह श्योर हों।

समय का रखें खास ध्यान
कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि एग्जाम के दिन रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पहुंच जाएं। एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करना अनिवार्य होगा। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड समय-समय पर अपनी वेबसाइट पर अपडेट जारी करता रहता है, इसलिए लेटेस्ट जानकारी के लिए ऑफिशियल पोर्टल चेक करते रहें।

Related to this topic: