अमेरिका-ईरान तनाव के बीच शेयर बाजार धड़ाम। सेंसेक्स 500 अंक गिरा, निफ्टी भी लाल निशान पर। जानिए गिरावट की वजह और निवेशकों पर असर।
वैश्विक तनाव का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखने लगा है। मंगलवार को बाजार खुलते ही निवेशकों में घबराहट नजर आई और सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार करने लगे।अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी ने निवेशकों का भरोसा हिला दिया है। इसी वजह से पिछले कारोबारी दिन की तेजी पर अचानक ब्रेक लग गया।
खुलते ही 500 अंक टूटा सेंसेक्स
बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,269 के मुकाबले गिरकर 77,103 पर खुला।खुलने के कुछ ही मिनटों में यह और फिसलकर 76,745 तक पहुंच गया।बाजार में शुरुआत से ही बिकवाली का दबाव देखने को मिला।एनएसई निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,052 पर खुला।कुछ ही देर में यह 24,000 के अहम स्तर के नीचे चला गया।खबर लिखे जाने तक निफ्टी 23,949 के आसपास कारोबार करता नजर आया।
US-ईरान तनाव बना सबसे बड़ा कारण
विशेषज्ञों के मुताबिक बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी है।मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने से ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ गई है।इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक उछाल आया है।भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए यह चिंता की बात है।तेल महंगा होने से कंपनियों की लागत बढ़ती है, जिससे बाजार पर दबाव आता है।
सोमवार की तेजी पर लगा ब्रेक
सोमवार को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी।चुनावी नतीजों के चलते निवेशकों में उत्साह था और सेंसेक्स-निफ्टी तेजी से ऊपर गए थे।लेकिन एक ही दिन में हालात बदल गए और मंगलवार को बाजार लाल निशान में खुला।बाजार में यह गिरावट बताती है कि ग्लोबल घटनाओं का असर कितना तेज होता है।ऐसे समय में निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।आने वाले दिनों में US-ईरान हालात और कच्चे तेल की कीमतें बाजार की दिशा तय करेंगी।