Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > यूटिलिटी > बिज़नेस

स्मॉल-कैप में निवेश के लाभ और जोखिम

स्मॉल-कैपः जोखिम में छिपा मुनाफा

स्मॉल कैप फंड्स में निवेश करने के लाभ और जोखिमों को समझने के लिए व्यापक जानकारी, जिसमें SIP के माध्यम से निवेश की सलाह शामिल है।


स्मॉल-कैपः जोखिम में छिपा मुनाफा 

ज्ञानेश पाठक

अगर आप शेयर बाजार में कम समय में बड़ा फंड बनाने की सोच रहे हैं, तो स्मॉल कैप फंड्स अक्सर सबसे पहले ध्यान खींचते हैं। लेकिन क्या इनमें पैसा लगाना सिर्फ मुनाफे की गारंटी है या इसके पीछे कोई बड़ा जोखिम भी है हालिया रिपोर्ट्स और मार्केट के हालात निवेशकों को एक नया नजरिया दे रहे हैं। आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि इस समय छोटे शेयर्स में पैसा लगाने का असली मतलब क्या है। निवेशकों के लिए इसके क्या मायने हैं.

धैर्य और रिस्क लेने की क्षमता

स्मॉल कैप फंड्स आपको लंबी अवधि में बेहतरीन रिटर्न दे सकते हैं। लेकिन याद रखें, यहाँ सफर थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा होता है। इसके लिए आपके पास धैर्य, अनुशासन और नुकसान सहने की हिम्मत (हाई रिस्क टॉलरेंस) होनी चाहिए।

सिर्फ पुराना रिकॉर्ड न देखें

किसी फंड ने पिछले साल कितना कमा कर दिया, सिर्फ यह देखकर पैसा न लगाएं। फंड की क्वालिटी कैसी है, शेयर की सही कीमत (वैल्यूएशन) क्या है, पोर्टफोलियो में कौन-सी कंपनियां हैं और फंड मैनेजर का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है। इन सब बातों की अच्छे से जांच करें।

पिछले 10 वर्षों का ऐतिहासिक सफर

 

समय/दौर

बाजार की स्थिति

स्मॉल कैप का व्यवहार

2016-2017

शानदार तेजी (बुल रन)

इंडेक्स में 40% से 50% तक की भारी बढ़त दर्ज हुई।

2018-2019

बड़ी गिरावट

इंडेक्स 30% से 35% तक टूट गया। कई शेयर 50% से 60% तक गिर गए।

2020 (कोविड दौर)

अचानक बाजार क्रैश और फिर रिकवरी

मार्च 2020 में बाजार 30% से अधिक गिर गया, लेकिन साल के अंत तक उतनी ही तेजी से रिकवर कर गया।

2021-2024

ऐतिहासिक तेजी का दौर

कोविड के बाद स्मॉल कैप शेयरों में अभूतपूर्व तेजी देखने को मिली। इंडेक्स दोगुने से अधिक बढ़ा और 100%+ रिटर्न दिया।

2025-2026 (हालिया दौर)

करेक्शन और ठहराव

तेज उछाल के बाद मुनाफावसूली और वैल्यूएशन दबाव के कारण बाजार में करेक्शन और सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

SIP है सबसे सही रास्ता

छोटे शेयरों में निवेश के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को सबसे सुरक्षित और असरदार माना जाता है। स्टडी बताती है कि अगर आप 4 साल से ज्यादा समय तक एसआईपी बनाए रखते हैं, तो 10 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना 80 फीसदी से ऊपर चली जाती है। वहीं, 10 साल के सफर में यह संभावना लगभग 99 प्रतिशत तक पहुंच जाती है। सीधे शब्दों में कहें तो- बाजार में सही समय का इंतजार करने से बेहतर है, बाजार में लंबे समय तक टिके रहना।

आगे की राह क्या करें निवेशक

बाजार से जुड़ी रिपोर्ट के मुताबिक, स्मॉल कैप से तगड़ा मुनाफा कमाने के लिए सिर्फ लंबे समय तक टिके रहना ही काफी नहीं है। आपको बाजार के उतार-चढ़ाव और शेयरों की सही कीमत (वैल्यूएशन) पर भी नजर रखनी होगी। विशेषज्ञ सोची-समझी रणनीति अपनाने की सलाह देते हैं, जहाँ आप बाजार के माहौल

और सही कीमत को देखकर समझदारी से फैसला लेते हैं। हाल ही में बाजार में आई गिरावट के बाद, कई स्मॉल कैप शेयरों की कीमतें अब पहले से काफी वाजिब और आकर्षक हो गई हैं। समझदार और चुनिंदा निवेशकों के लिए यह कमाई का एक अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि, इन छोटे शेयरों का प्रदर्शन

आगे भी देश की आर्थिक स्थिति और बाजार के रुख पर निर्भर करेगा। जल्दबाजी में ज्यादा रिटर्न के पीछे भागने के बजाय, समझदारी इसी में है कि आप एक अनुशासित और पूरी प्लानिंग के साथ निवेश की रणनीति बनाएं। कोई भी निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें।

10 साल का कुल औसत (CAGR)

यदि हम इन सभी उतार-चढ़ावों (2016 की तेजी, 2018 की मंदी, 2020 का कैश और उसके बाद की बंपर तेजी) को मिला दें, तो पिछले 10 वर्षों में स्मॉल कैप कैटेगरी का औसत सालाना रिटर्न (CAGR) लगभग 16% से 20% के बीच रहा है। लॉन्ग टर्म का जादू इसका मतलब यह है कि जिन निवेशकों ने 2018 और 2020 की भयंकर गिरावट को झेलते हुए भी अपनी SIP को बंद नहीं किया, उनका पैसा इन 10 सालों में 4 से 5 गुना तक बढ़ा है।

इस 10 साल के रिकॉर्ड से निवेशकों को क्या सीखना चाहिए

स्मॉल-कैप कभी एक साथ नहीं चलतेः ऐसा कभी नहीं होगा कि यह हर साल लगातार 15% या 20% बढ़ेगा। यह 1 साल में 50% बढ़ सकता है, तो अगले साल 30% गिर भी सकता है।सिप की ताकतः जिन लोगों ने हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश सिप किया, उन्होंने 2018 और 2020 की मंदी में 'सस्ते दाम' पर फंड की यूनिट्स खरीदीं। यही कारण है कि 4 साल बाद उनका रिटर्न 80त्न संभावना के साथ पॉजिटिव हो गया।समय सबसे बड़ा मरहम है: अगर आपका नजरिया केवल 1 या 2 साल का है, तो स्मॉल कैप में पैसा डूबने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। लेकिन अगर आप 10 साल के लिए टिकने को तैयार हैं, तो इतिहास गवाह है कि बाजार आपको

 

Related to this topic: