टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग, 1 की मौत

विशाखापट्टनम से करीब 66 किलोमीटर दूर, येलमंचिली स्टेशन पर रात 12:45 बजे रेल यात्रियों के लिए अचानक सबकुछ बदल गया। टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस की कोचों में भयंकर आग फैल गईऔर उस आग की लपटें देखकर हर कोई सहम सा गया।
यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींची
यात्रियों ने बताया कि एक पल वे गहरी नींद में थे, और अगले ही पल पूरा डिब्बा धुएं से भर गया. धुआं इतना था कि कुछ दिख ही नहीं रहा था एक यात्री ने कहा। लोग बस भाग रहे थे, कोई चीख रहा था, कोई प्लेटफॉर्म की ओर भाग रहा था। यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया और यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई
कैसे लगी आग?
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सबसे पहले आग B1 कोच में लगी थोड़ी ही देर में लपटें M2 कोच तक फैल गईं. दोनों कोचों में कुल लगभग 160 यात्री सवार थे. आग की चपेट में आने 70 साल के चंद्रशेखर सुंदरम की मौत हो गई.
आग लगने का कारण पता नहीं
आग लगने की अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है आशंका जताई जा रही है. कि आग लगने की बिजली की लाइन में शॉर्ट-सर्किट हो जाती है,
साल 2025 में की आग लगने की घटनाएं
अक्टूबर 2025: पंजाब से बिहार जा रही गरीब रथ ट्रेन में आग, शॉर्ट-सर्किट की आशंका
नवंबर 2025: इटारसी स्टेशन पर रीवा-भोपाल सुपरफास्ट के इंजन में अचानक धुआं
