< Back
मध्यप्रदेश
रतलाम में स्कूल के बाथरूम में मिली महिला की लाश, नग्न अवस्था में मिला शव
मध्यप्रदेश

MP NEWS: रतलाम में स्कूल के बाथरूम में मिली महिला की लाश, नग्न अवस्था में मिला शव

Deeksha Mehra
|
25 Jan 2025 2:45 PM IST

Woman Body Found in School Bathroom in Ratlam : रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक झकझोर देने सामने आई है। यहां के एक स्कूल की बाथरूम में एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। यह पूरा मामला रतलाम के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम घटालिया का बताया जा रहा है।

दरअसल, ग्राम घटालिया में 80 साल महिला की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या के बाद उसका शव गांव के प्राथमिक विद्यालय के बाथरूम में फेंक दिया। मृतका के सिर पर चोट पाई गई और आंखें भी सूजी हुई थीं। पुलिस ने बताया कि, उसके कपड़े घर और स्कूल के बीच रास्ते में मिले हैं। मृतक महिला की पहचान साजनबाई पत्नी बिलजी गरवाल के रूप में हुई है। बाथरूम में शव मिलने की जानकारी हमें शुक्रवार सुबह आठ से नौ बजे के बीच मिली थी।

पुलिस ने पाया कि शव को किसी अन्य स्थान पर हत्या के बाद घसीटते हुए बाथरूम तक लाया गया। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और फिर शव को वहां फेंक दिया गया।

डॉग स्क्वाड की मदद

पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और डॉग स्क्वाड (Dog Squad) को भी मौके पर बुलाया। डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल से शुरू होकर साजनबाई के घर के पास तक चक्कर लगाए। हालांकि, अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस जांच जारी है। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग के डॉ. प्रियल जैन ने साजनबाई का पोस्टमार्टम (Postmortem) किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान थे, जिससे यह प्रतीत होता है कि उसे किसी भारी वस्तु से चोट पहुंचाकर हत्या की गई।

इस मामले में पुलिस ने साजनबाई के बेटे हवजी गरवाल और बहू गीताबाई से भी पूछताछ की। गीताबाई ने बताया कि साजनबाई गुरुवार रात को आठ से नौ बजे के बीच सो गई थी, और शुक्रवार सुबह वह दिखाई नहीं दी। इसके बाद गीताबाई ने आसपास तलाश की और स्कूल के बाथरूम में साजनबाई का शव पाया।


Similar Posts