छत्तीसगढ़
Naxalites Again Threw Pamphlets in Kanker

Naxalites Again Threw Pamphlets in Kanker

छत्तीसगढ़

CG NEWS: RSS और बीजेपी को सबक सिखाएंगे, नक्सल विरोधी अभियान से बौखलाए माओवादियों ने फेंके पर्चे

Deeksha Mehra
|
20 Nov 2024 12:06 PM IST

Naxalites Again Threw Pamphlets in Kanker : कांकेर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों नक्सल विरोधी अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस अभियान से बौखलाए नक्सलियों ने कांकेर में पोस्टर चस्पा किये और सड़कों पर कई पर्चे फेंके हैं। नक्सलियों द्वारा फेंके गए पर्चों पर लिखा है कि, आरएसएस और बीजेपी वालों को सबक सिखाएंगे।

माइक्रो फाइनेंस कंपनी के खिलाफ आवाज बुलंद करो

जानकारी के मुताबिक, अंतागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत, अंतागढ़-कुहचे मार्ग और मद्रासीपारा में नक्सलियों ने बड़ी संख्या में बैनर लगाने के साथ पर्चे फेंके हैं। इसमें लिखा है कि, जन आंदोलन कड़ा करो। माइक्रो फाइनेंस कंपनी की मनमानी से किसान,मजदूर, महिलाओं और मेहनतकश जनता की हत्या करना बंद करो।

माइक्रो फाइनेंस कंपनी के खिलाफ आवाज बुलंद करो। ये बैनर पखांजूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐसेबेड़ा-भिंगीडार मार्ग पर लगाया गया है। वहीं कांकेर में फेंके गए पर्चे में नक्सलियों ने जनता से अपील करते हुए लिखा है कि, जल, जंगल और जमीन से बेदखल करने वालों का विरोध करों और जल जंगल जमीन के लिए संघर्ष करो।

ये खबर पढ़िए ...CG Naxal Encounter: कांकेर-नारायणपुर मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान, सभी पर पांच लाख का था इनाम

जवानों का नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी

बता दें कि, मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने की केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप सुरक्षाबल के जवानों द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ के नक्सल ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में हुए नारायणपुर मुठभेड़ में जवानों ने पांच इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए है जिनका उपचार रायपुर में कराया जा रहा है।

ये खबर पढ़िए ... छत्तीसगढ़ नक्सल एन्काउंटर: कांकेर-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को किया ढेर, दो जवान घायल

Similar Posts