< Back
मध्यप्रदेश
Jan Kalyan Parv Shahdol

Jan Kalyan Parv Shahdol

मध्यप्रदेश

MP NEWS: जय श्री राम बोलने पर विरोधियों के छाती पर लोंटते हैं सांप, जनकल्याण पर्व में बोले CM मोहन यादव

Deeksha Mehra
|
14 Dec 2024 6:16 PM IST

Jan Kalyan Parv Shahdol : मध्य प्रदेश। जब हम भगवान श्री राम और कृष्ण की जय जयकार करते हैं तो हमारे विरोधियों के सीने पर सांप लोटते हैं। भगवान राम और कृष्ण से तुम्हारे कौन से जन्म के झगड़े हैं। यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को शहडोल में आयोजित जनकल्याण पर्व को संबोधित करते हुए कही है।

इस दौरान सीएम यादव ने प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण “सरसी पर्यटन केन्द्र एवं आइलैंड रिसॉर्ट” का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाणसागर डैम के बैकवॉटर पर बना “आइलैंड” अंडमान निकोबार से कम नहीं है, यह क्षेत्र पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर मध्य प्रदेश की नई पहचान बनेगा।

छाती पर पांव रखकर कृष्ण और राम की बात सुनाएंगे

दरअसल, डॉ मोहन यादव सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रदेश में जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहडोल में सीएम डॉ मोहन यादव ने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब हम भगवान कृष्ण और राम की बात करते हैं तो हमारे विरोधी कहते हैं कि भगवान कृष्ण और राम की बात सुनाते हैं।

सीएम ने कहा- हां सुनाते हैं, डंके की चोट पर तुम्हारी छाती पर पांव रखकर कृष्ण और राम की बात सुनाएंगे और तुमको सुनना पड़ेगा। इतना ही नहीं सीएम ने कहा कि जब बांग्लादेश में गड़बड़ होती है, तो इनके मुंह में ताले जड़ जाते हैं, और इजराइल बम गिरा दे तो हाय अल्ला हाय अल्ला चिल्लाने लगते हैं।


Similar Posts