< Back
पश्चिम बंगाल
चुनाव खत्म होने के साथ ठीक हुई ममता की चोट, कोलकाता लौटते ही कटेगा प्लास्टर
पश्चिम बंगाल

चुनाव खत्म होने के साथ ठीक हुई ममता की चोट, कोलकाता लौटते ही कटेगा प्लास्टर

स्वदेश डेस्क
|
25 April 2021 7:55 PM IST

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का शोर लगभग थमने वाला है तो मुख्यमंत्री के पैर में लगी चोट भी ठीक हो गई है। यह जानकारी उन्होंने खुद रविवार को दी है।मुर्शिदाबाद में मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पैर में लगी चोट ठीक हो गई है। वह जैसे ही कोलकाता लौटेंगी, डॉक्टर्स प्लास्टर काटेंगे। उनके करीबी सूत्रों ने बताया है कि आठवें चरण के प्रचार के लिए वह बाहर निकलने वाली हैं नहीं। केवल सांकेतिक रैलियां करेंगी। इसलिए कोलकाता लौटते ही उनका प्लास्टर काट दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गत 10 मार्च को नंदीग्राम में नामांकन दाखिल करने के बाद जब वह लौट रही थीं तो प्रशासन के दावे के मुताबिक ड्राइवर की गलती से दुर्घटना बस उनके पैर में चोट लग गई थी। पैर के टखनों में हल्का फैक्चर हुआ था। हालांकि इस घटना को उन्होंने खूब तूल दिया था और आरोप लगाया था कि चार-पांच लोगों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की। इसका आरोप उन्होंने भाजपा पर लगाया था और स्थानीय प्रशासन को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि बाद में जांच में स्पष्ट हुआ था कि ममता पर किसी ने हमला नहीं किया था बल्कि दुर्घटना बस उन्हें चोट लगी थी। हालांकि ममता लगातार इसे लेकर भाजपा पर हमला कर रही थीं और व्हीलचेयर पर बैठकर ही पूरे चुनाव के दौरान प्रचार करती रहीं। उनका नारा था कि टूटे पैर से ही खेलेंगे और भाजपा को हराएंगे।

Similar Posts