< Back
पश्चिम बंगाल
सोमवार को कोलकाता केस के चलते देश में रहेगी डॉक्टरों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर
Delhi
पश्चिम बंगाल

सोमवार को कोलकाता केस के चलते देश में रहेगी डॉक्टरों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

Swadesh Writer
|
11 Aug 2024 8:54 PM IST

कोलकाता में जिस तरह से एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप की घटना हुई वो एकदम दिल दहला देने वाली थी। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल छाया हुआ है। पूरी वारदात को लेकर जांच जोरो- शोरो से चल रही है।

कोलकाता में जिस तरह से महिला डॉक्टर के साथ वारदात हुई है उसके बाद से पूरे देश में लोगों का गुस्सा काफी ज्यादा बढ़ गया है। केंद्रीय मंत्रालय ने इस मामले पर जांच शुरू कर दी है साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने को कहा है। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले इस बात को लेकर भी केंद्रीय मंत्रालय ने परिवारवालों को आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर की रेप के बाद हत्या को लेकर पूरे देश में कल डॉक्टरों की हड़ताल बुलाई गई है। FORDA की तरफ से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को एक पत्र लिखा गया जिसमें कहा गया है कि कल हड़ताल के दौरान इमरजेंसी वार्ड की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि इस हड़ताल में सिर्फ कोलकाता के डॉक्टर्स नहीं रहेंगे बल्कि पूरे देश के डॉक्टरों का हड़ताल होगा।


FORDA की तरफ से क्या हुई अपील

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को FORDA के तरफ से लिखे गए पत्र में ये कहा गया है कि 'रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ इतिहास में पहली बार इतनी जघन्य वारदात हुई है। इसे किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता।' इसी के साथ कल होने वाले हड़ताल को लेकर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से यह अपील की है कि कल हड़ताल के दौरान डॉक्टरों के साथ किसी तरह की बदसलूकी न की जाए। कल के इस हड़ताल से सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

क्या है पूरा मामला

पश्चिम बंगाल में हॉस्पिटल में काम कर रही ट्रेनी महिला के साथ पहले रेप किया गया उसके बाद उसके शरीर को बुरी तरह से ख़तम करने की कोशिश की गई। इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। पुलिस ने 9 अगस्त को सीसीटीवी फुटेज के जरिये एक आरोपी को गुरफ्तार कर लिया है। यह मामला इतना गंभीर हो गया है कि देश के डॉक्टरों के बीच अब गुस्सा फ़ैल गया है। पूरे देश में हर तरफ आरोपी को फांसी की सजा की मांग की जा रही है। पीड़िता को इतनी बुरी तरह से मारने की कोशिश की गई यह बात पोस्टमार्टम के समय पता चली।

Similar Posts