< Back
पश्चिम बंगाल
TMC में फेरबदल : ममता ने भतीजे अभिषेक को दी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल

TMC में फेरबदल : ममता ने भतीजे अभिषेक को दी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

Prashant Parihar
|
5 Jun 2021 7:25 PM IST

शायोनी बनीं युवा इकाई की प्रदेश अध्यक्ष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद शनिवार को तृणमूल सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहली बार नवनिर्वाचित विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। अभिषेक बनर्जी को पदोन्नति कर पार्टी का महासचिव बनाया गया है। अभिषेक की पदोन्नति के बाद अभिनेत्री शायोनी घोष को पार्टी के युवा इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की बेहतर कार्यशैली को जारी रखने के लिए पुराने लोगों को अहमियत देनी होगी। ममता ने कहा कि एक पद पर एक ही व्यक्ति को रखा जाएगा। इससे बेहतर समन्वय और कार्य करने के तरीके में सुधार होगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी को पार्टी का महासचिव के पद पर पदोन्नति की गई है। अभिषेक बनर्जी के स्थान पर अभिनेत्री शायोनी घोष को पार्टी के युवा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। संजय बक्शी को उत्तर कोलकाता का प्रभार सौंपा गया है जबकि अखिल भारतीय महिला इकाई की कमान काकोली घोष दस्तीदार को दिया गया।

पार्टी सुप्रीमो ममता ने किसी भी मंत्री को लाल बत्ती का प्रयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कोयला और बालू तस्करी के साथ-साथ वाले भ्रष्टाचार में किसी भी नेता की संलिप्तता ना हो, इसका भी ख्याल रखने का निर्देश दिया। अपने बयानों की वजह से विवादों में घिरे रहने वाले पूर्व मंत्री मदन मित्रा को भी फेसबुक लाइव से परहेज करने का निर्देश दिया गया है।

Similar Posts