< Back
मध्यप्रदेश
MP Cold Alert

MP Cold Alert

मध्यप्रदेश

Cold Update: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, 29 जनवरी से शुरू होगा नया पश्चिमी विक्षोभ; जानें नया अपडेट

Deeksha Mehra
|
27 Jan 2025 8:05 AM IST

MP Cold Weather Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में इस समय मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश शहरों में तेज धूप देखने को मिली, जबकि सोमवार से हल्की सर्द हवाएं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में असर दिखा सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो सकता है, जिससे तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

भोपाल के मौसम विभाग के अनुसार, इस समय प्रदेश में दक्षिण-पूर्वी हवाओं का असर था, लेकिन पिछले 48 घंटों में उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ा है। इसके कारण राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश , पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात में तापमान में गिरावट आ रही है। प्रदेश में रात के तापमान में भी गिरावट आई है, खासकर भोपाल में। इसका परिणाम यह हुआ है कि सुबह के समय ठंडक का एहसास हो रहा है।

29 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग ने बताया कि 29 जनवरी से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों जैसे रीवा , शहडोल , सागर , नर्मदापुरम और ग्वालियर के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है और ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

कहां कितना तापमान

प्रदेश के कुछ शहरों में सर्दी का असर सबसे ज्यादा देखा गया। नीमच जिले के मरूखेड़ा और ग्वालियर जिले में रात का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो इस सीजन का सबसे ठंडा था। इसके अलावा, गिरवर में 6.8 डिग्री, खजुराहो में 7.6 डिग्री, ग्वालियर में 7.9 डिग्री और चित्रकूट में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा।


Similar Posts