< Back
मध्यप्रदेश
New Year 2025 Weather Update

 Weather Update

मध्यप्रदेश

Weather Updare: मध्य प्रदेश में बदला मौसम, मकर संक्रांति के बाद गिरा तापमान, जानें भोपाल IMD का नया अपडेट

Deeksha Mehra
|
19 Jan 2025 8:31 AM IST

MP Cold Weather : भोपाल। मकर संक्रांति के बाद अक्सर मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जाती है, लेकिन इस बार आइए नहीं है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी गई। शनिवार को कुछ शहरों में हल्की धूप खिली, लेकिन रात होते ही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। साथ ही घना कोहरा (Fog) छाने से कई शहरों में विजिबिलिटी (Visibility) काफी कम हो गई।

आज इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार के लिए प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और शीतल दिन का अलर्ट जारी किया है। गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में घने कोहरे की संभावना है।

वहीं, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, धार, इंदौर, उज्जैन, सिंगरौली, रायसेन, सीहोर, रतलाम, शाजापुर और नीमच में हल्के से मध्यम कोहरे और शीतल दिन का अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे की वजह से बढ़ी ठंड

बीती रात प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छा गया, जिससे तापमान और गिर गया। आगर, राजगढ़, शाजापुर, छतरपुर, पन्ना, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना और मैहर जैसे जिलों में कोहरे ने रात के तापमान को और कम कर दिया। शनिवार को ग्वालियर एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य (0) मीटर और शिवपुरी में 50 मीटर से कम रही।

सबसे ठंडी रात शहडोल में

मध्य प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में शहडोल के कल्याणपुर शहर में रात का तापमान सबसे कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, पिपरसमा (शिवपुरी) में 5.6 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 6.1 डिग्री, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 6.2 डिग्री और राजगढ़ में 6.4 डिग्री तापमान देखा गया।

कहाँ कितना तापमान

मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में इस समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भोपाल में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी प्रकार इंदौर में अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं उज्जैन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

Similar Posts