
Hardoi Viral Video
हरदोई वायरल वीडियो: ढाई सौ ग्राम आलू के लिए शराबी ने बुलाई पुलिस
|Hardoi Viral Video : हरदोई, उत्तरप्रदेश। एक शराबी में डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली। इस शराबी के यहां देर रात चोरी हुई थी। जब उसने पुलिस को बताया कि, उसे घर से क्या चोरी हुआ है तो सभी के होश उड़ गए। इस शराबी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह परेशानी बताता नजर आ रहा है।
जिस व्यक्ति की बात की जा रही है उसका नाम विजय वर्मा है। घर से ढाई सौ ग्राम आलू चोरी होने पर विजय वर्मा ने पुलिस को बुला लिया। जिस समय पुलिस विजय तक पहुंची विजय नशे में था। पुलिस ने जब पूछा तो विजय ने बताया कि, वह ढाई सौ ग्राम आलू रखकर कहीं गया था। जब घर लौटा तो आलू गायब थे।
विजय वर्मा की हालत से पुलिस ने पूछा कि, क्या तुम नशा करते हो? तो विजय ने कहा- 'नशा है, थोड़ा बहुत है, मेहनत-मजदूरी करते हैं और पी लेते हैं..." सोशल मीडिया पर अब विजय वर्मा का वीडियो वायरल है। ढाई सौ ग्राम आलू चोरी होने पर पुलिस बनाने की खबर जानकार सभी हैरान हैं।
देखिए वीडियो :