< Back
वायरल
अभिनव अरोड़ा बोले - मेरी भक्ति पर सवाल उठाया अब मैं यूट्यूबर्स पर केस करूंगा
वायरल

Abhinav Arora Controversy: अभिनव अरोड़ा बोले - मेरी भक्ति पर सवाल उठाया अब मैं यूट्यूबर्स पर केस करूंगा

Gurjeet Kaur
|
28 Oct 2024 4:46 PM IST

Abhinav Arora Controversy : नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अभिनव अरोड़ा को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। लगातार ट्रोल होने के बाद अभिनव अरोड़ा ने अब कहा है कि, 'मैं यूट्यूबर्स पर केस करूंगा।' इसके पहले अभिनव अरोड़ा ने रामभद्राचार्य से जुड़े वीडियो पर भी सफाई दी थी।

अभिनव अरोड़ा ने कहा कि, 'श्रीकृष्ण ने भी शिशुपाल की 100 गालियां माफ की लेकिन जब शिशुपाल नहीं रुका, तब भगवान ने उसका वध कर दिया। मुझे भी लगातार ट्रोल किया जा रहा और बात मेरी भक्ति पर आ गई है। इसलिए अब मैं यूट्यूबर्स पर केस करूंगा।'

बता दें कि, अभिनव अरोड़ा 7 यूट्यूबरों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए मथुरा कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 80 से ज्यादा यूट्यूब लिंक भी कोर्ट को दिए गए हैं। आरोप है कि, उन्हें लेकर वीडियो में गलत फैक्ट्स दिखाए गए हैं। अभिनव ने यह भी कहा है कि लोग मुझे ट्रोल कर रहे, जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर फेमस हैं। वे कृष्ण भक्ति से जुड़े वीडियो शेयर करर्ते रहते हैं। हाल ही में 'ओनली देसी' (Only Desi) नाम के यूट्यूब चैनल पर उनको लेकर एक वीडियो पोस्ट की गई थी। जिसमें बताया गया था कि, कैसे अभिनव अरोड़ा को उसके माता - पिता द्वारा उपयोग किया जा रहा है। इस वीडियो में यह भी बताया गया था कि, कैसे अलग - अलग इंटरव्यू में अभिनव अरोड़ा रते - रटाए जवाब देते हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद अलग - अलग यूट्यूब चैनल पर अभिनव अरोड़ा को लेकर वीडियो बनाए गए। इसके बाद रामभद्राचार्य से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें अभिनव अरोड़ा को मंच से उतार दिया गया था। इस वीडियो के जवाब में अभिनव ने कहा था कि, यह वीडियो बेहद पुराना है। मंच से उतार देने के बाद रामभद्राचार्य जी ने मुझे कमरे में बुलाकर मुझे आशीर्वाद भी दिया था।

इतना ही नहीं सोशल मीडिया एक और वीडियो वायरल था जिसमें अभिनव अरोड़ा यह कहते हुए नजर आ रहे थे कि, 'उनकी मां वेजिटेरियन हैं लेकिन उनके लिए वे चिकन बनाती हैं।' इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने अभिनव अरोड़ा पर कई सवाल खड़े किए थे।

Similar Posts