< Back
अन्य

File Photo
अन्य
बांदा में योगी आदित्यनाथ कल करेंगे जनसभा, कार्यकर्ताओं में जोश
|19 Feb 2022 7:41 PM IST
बांदा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 फरवरी को जिले के विभिन्न विधान सभा में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनसभा करेंगे। मंडल के चित्रकूटधाम में पेट्रोल पंप के पास रानीपुर में 11ः15 बजे जनसभा को संबोधित करने के बाद वह बांदा आएंगे। यहां जीआईसी मैदान में दोपहर 12ः30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बांदा, बबेरू, तिंदवारी, नरैनी में भाजपा उम्मीदवारों को जिताने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 फरवरी को दोपहर 12ः30 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीधा जनसभा स्थल शहर के जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। वहां वह जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की लोगों से अपील करेंगे।