< Back
अन्य
हाथरस में कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा - आपकी संपत्ति को बांटने की साजिश रच रही
अन्य

हाथरस में कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा - आपकी संपत्ति को बांटने की साजिश रच रही

स्वदेश डेस्क
|
27 April 2024 5:38 PM IST

योगी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए

हाथरस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने पहले देश को बांटा अब यह आपकी संपत्ति को बांटने की साजिश रच रहे हैं। पहले भी इन्होंने कहा था की छह फीसदी आरक्षण काट करके मुस्लिमों को दे दिया जाए। मुख्यमंत्री ने यहां पर कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हाथरस के सिकंदराराऊ में भाजपा उम्मीदवार अनूप वाल्मीकी के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन के लोग आपकी संपत्ति का सर्वे करने के बाद बाद में विरासत टैक्स लगाएंगे। मेहनत और पसीना बहाकर आपने जो कुछ हासिल किया है उसको बांटने की साजिश ये लोग कर रहे हैं। यह आपसे घर परिवार भी छुड़वाना चाहते हैं।

भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए

योगी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए थे। इस धरती ने अनेक महापुरुषों को जन्म दिया है। यह भूमि ब्रज का तो प्रवेश द्वार तो हैं ही दाऊजी महाराज की अनुकंपा है। काका हाथरसी जैसे कवियों को देने देने वाली धरती भी। उन्होंने हाथरस के सांसद राजवीर सिंह दिलेर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सांसद राजवीर सिंह हम सब के बीच में नहीं रहे अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह हमारे बीच में नहीं रहे भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं।

Similar Posts