< Back
अन्य
केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कानपुर को दी सौगात, विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
अन्य

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कानपुर को दी सौगात, विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

स्वदेश डेस्क
|
5 Jan 2022 3:25 PM IST

कानपुर। शहर में मौसम की खराबी के चलते केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर नहीं पहुंच सके। इससे दोनों नेताओं की जनसभा का कार्यक्रम स्थगित हो गया। केन्द्रीय मंत्री ने लखनऊ से ही वर्चुअल 8406 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 6223 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।

शहर के बाबूपुरवा सेंट्रल पार्क में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा आयोजित होनी थी। लेकिन बुधवार को अचानक मौसम में खराबी आ गई, जिससे केन्द्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पर नहीं पहुंच और लोगों को निराशा हाथ लगी। मौसम की खराबी के चलते केन्द्रीय मंत्री ने लखनऊ से ही वर्चुअल 8406 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें मैनपुरी से अलीगढ़ तक जीटी रोड फोरलेन कार्य, 108 करोड़ रुपये से बनाए गए झकरकटी टू लेन पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग दो के आगरा-इटावा बाईपास का प्रोजेक्ट शामिल है। इसके साथ ही उन्हें 6223 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करना है। इनमें 47 सौ करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे, जीटी रोड पर एक हजार करोड़ रुपये से प्रस्तावित गोल चौराहा से रामादेवी तक फोरलेन एलीवेटेड रोड के साथ ही दो अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं।

Related Tags :
Similar Posts