< Back
अन्य
पर्यटन मंत्रालय ने कुलदीप शुक्ला को किया सम्मानित
अन्य

पर्यटन मंत्रालय ने कुलदीप शुक्ला को किया सम्मानित

स्वदेश डेस्क
|
29 March 2022 7:15 PM IST

बांदा। पर्यटन मंत्रालय ने कुलदीप शुक्ला को किया सम्मानित समाजसेवी-आरटीआई एक्टिविस्ट कुलदीप शुक्ला को पर्यटन मंत्रालय नई दिल्ली ने गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया है।

आवास विकास कालोनी निवासी समाजसेवी कुलदीप शुक्ला को दोपहर में कोरियर द्वारा एक बड़ा लिफाफा मिला। इसमें पर्यटन मंत्रालय व आजादी के अमृत महोत्सव के प्रिन्टेड लोगो वाली टी शर्ट, कैप,मास्क व पेन मिला। यह मिलने के बाद समाजसेवी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सामाजिक कार्यों के लिए मंत्रालय ने जो सम्मान दिया है,उसको वह कभी नहीं भूलेंगे तथा समाज को और अधिक समय देंगे।

Similar Posts