< Back
अन्य
बांदा : संजय सिंह बने भाजपा के जिलाध्यक्ष
अन्य

बांदा : संजय सिंह बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

स्वदेश डेस्क
|
30 Jan 2022 9:56 PM IST

बांदा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बांदा के जिलाध्यक्ष रहे रामकेश निषाद को तिंदवारी विधानसभा से प्रत्याशी बनने के बाद उनके स्थान पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अतर्रा निवासी संजय सिंह को मनोनीत किया है। इसके पूर्व संजय सिंह भाजपा में जिला महामंत्री पद पर कार्य कर रहे थे।

संजय सिंह सन 1984 में आरएसएस में प्रवेश लेकर 1986 में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बजरंग दल के नगर संयोजक पद से प्रारंभ की थी। 2001 में वह अतर्रा नगर पालिका के उप चेयरमैन रह चुके हैं। श्री सिंह जिले में जनसमस्याओं को लेकर भी अपने एक संघर्ष के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई वर्ष मीडिया के क्षेत्र में रहकर जनता की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भी संघर्ष किया है।

नए मनोनयन पर सोमवार को जहां उनकी बाइपास स्थित मुख्य जिला भाजपा कार्यालय में ताजपोशी के साथ स्वागत होगा वहीं मनोनयन के साथ ही उन्हें पूरे जिले सहित उनके इष्टमित्रों द्वारा बधाईयां देने का काम शुरू हुआ है। भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है और हर्ष व्यक्त किया है। सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा बनाई गई नीतियों के लिए जहां मेरी कदमताल होगी वहीं पार्टी को मजबूत बनाने तथा चुनाव में बल देने के लिए भी पूरा संघर्ष के साथ प्रयास किया जाएगा।

Similar Posts