< Back
अन्य
बांदा : दुर्ग में पेयजल के साथ जाम की रही समस्या
अन्य

बांदा : दुर्ग में पेयजल के साथ जाम की रही समस्या

स्वदेश डेस्क
|
1 Jan 2022 6:48 PM IST

बांदा/कालिंजर। ऐतिहासिक, पौराणिक एवं धार्मिक अजेय दुर्ग कालिंजर में साल के पहले दिन शिव भक्तों की भीड़ रही। अजेय दुर्ग कालिंजर में विराजमान भगवान नीलकंठेश्वर के दर्शनों को शिवभक्त सुबह से ही दुर्ग के ऊपर जाने लगे। आने वाले श्रद्धालु साल कि शुरुआत भगवान नीलकंठेश्रर के दर्शन कर करना चाहते हैं। वहीं दुर्ग में अव्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल व्यवस्था के कारण जहां वह परेशान हुए वहीं आवागमन के रास्ते में सिपाहियों की न मौजूदगी के चलते घंटों जाम लगा रहा।

कालिंजर में पिछले साल के जाम से प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। पछले वर्ष की शुरुआत में अजेय दुर्ग कालिंजर में लगभग 3 से 4 घंटे तक जाम लगा रहा। बाहर से आने वाले पर्यटकों को मुसीबत झेलनी पड़ी थी। इस वर्ष भी प्रशासन ने नए वर्ष को लेकर कालिंजर दुर्ग में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की। परिणाम यह हुआ कि दुर्ग के सातवें फाटक से लेकर लगभग आधा किलोमीटर तक जाम लगा रहा। पुलिस का एक भी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं रहा। शाम तक खबर लिखे जाने तक जाम लगा है।

Related Tags :
Similar Posts