< Back
अन्य
शाहजहांपुर: पूर्व सांसद राममूर्ति सिंह वर्मा के अंतिम दर्शन को उमड़े राजनीतिक लोग
अन्य

शाहजहांपुर: पूर्व सांसद राममूर्ति सिंह वर्मा के अंतिम दर्शन को उमड़े राजनीतिक लोग

Swadesh Lucknow
|
23 April 2021 11:42 PM IST

शुक्रवार को पूर्व सांसद व राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा का रात दो बजे लम्बी बीमारी के कारण दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 6 शाहजहांपुर स्थित आवास पर लाया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन करने को भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनके दर्शन करने को उनके आवास पर पहुंच गया।

शाहजहांपुर: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा का लम्बी बीमारी के चलते आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीति से जुड़े लोगों में शोक की लहर की दौड़ गई। खबर लगते ही सभी राजनीतिक लोग उनके आवास पर पहुंच गए।

शुक्रवार को पूर्व सांसद व राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा का रात दो बजे लम्बी बीमारी के कारण दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 6 शाहजहांपुर स्थित आवास पर लाया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन करने को भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनके दर्शन करने को उनके आवास पर पहुंच गया।

दोपहर लगभग 2 बजे उनके पार्थिव शरीर को जलालाबाद स्थित उनके पैतृक हार गुरैया गांव में अंतिम संस्कार किया गया। राममूर्ति सिंह वर्मा चार बार विधायक व दो बार सांसद रहे थे।

Similar Posts