< Back
अन्य
आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार, खुल सकते है काई राज
अन्य

आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार, खुल सकते है काई राज

स्वदेश डेस्क
|
7 April 2023 12:46 PM IST

गाजियाबाद। भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपित सिंगर समर सिंह को नंदग्राम थाना क्षेत्र से गुरुवार रात दबोच लिया।वह वो गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था।

पुलिस ने समर सिंह को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी ले जाने के लिए कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे अनुमति मिल गई है। पुलिस का कहना है कि अब उसे वाराणसी ले जाने की तैयारी हो रही है।

बता दें कि आकांक्षा दुबे ने गत 26 मार्च को सारनाथ के होटल में आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उसकी माँ ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। माँ का कहना है की उनकी आकांक्षा की हत्या हुई है। जिसका जिम्मेदार संजय सिंह और उसका भाई संजय सिंह है।


Similar Posts