< Back
अन्य
बाराबंकी: गतिरोधों के बीच सकुशल सम्पन्न हुआ पंचायत चुनाव
अन्य

बाराबंकी: गतिरोधों के बीच सकुशल सम्पन्न हुआ पंचायत चुनाव

Swadesh Lucknow
|
26 April 2021 9:27 PM IST

सुरक्षाबलो की देखरेख में प्रातः 7 बजे से मतदान शुरू होते ही वरिष्ठ नागरिको से लेकर महिलाओ ने जम कर हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकारियो ने कोरोना काल के मद्देनज़र खामियों पर नज़र बनाये रखते जमकर औचक निरीक्षण करते हुऐ निष्पक्ष मतदान के लिये समस्याओ का समाधान किया।

बाराबंकी: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन अनेक छोटे बड़े गतिरोधो के बीच आखिरकार सकुशल संपन्न हो गया। जनपद में सुरक्षा बलो की देखरेख में प्रातः 7 बजे से मतदान शुरू होते ही वरिष्ठ नागरिको से लेकर महिलाओ ने जम कर हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकारियो ने कोरोना काल के मद्देनज़र खामियों पर नज़र बनाये रखते जमकर औचक निरीक्षण करते हुऐ निष्पक्ष मतदान के लिये समस्याओ का समाधान किया।

सुबह 7 बजे मतदान कार्य आरम्भ होते ही जनपद के सभी बूथो पर लम्बी कतारे लगनी शुरू हो गयी, यह लाइन शाम को खत्म होने पर मतदान कार्य पूरा हुआ। कोविड -19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुऐ जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह और पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के साथ अन्य अधिकारियो द्वारा पूरा दिन मास्क लगाने की चेतावनी देते हुऐ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और सेनेटाइज़ेशन कराया गया।

आलाधिकारियो ने आवांक्षित तत्वो पर पैनी नज़र रखते हुऐ सुरक्षा बलो को आदेश दिये हुऐ थे। जिसका सुरक्षा बलो ने बूथ आये मतदाताओं से पालन कराने के प्रयास जारी रखे। देर शाम तक चले मतदान में 70 प्रतिशत तक आकड़ा छू लिया। कुछ जगहो पर अव्यवस्थाओ का बोलबाला रहा जहाँ घंटो मतदान प्रभावित रहा, तो अनेक जगहो पर लिस्ट से नाम गायब होने पर विवाद, कही फ़र्ज़ी वोटिंग और समर्थको में झड़प होने की बात पर सुरक्षा बलो ने नियंत्रण किया।

फ़र्ज़ी वोट डालते पकड़े गये कई

जनपद के कई बूथो पर फ़र्ज़ी वोट डालने के कई मामले हुऐ जिसमें कई जगह आपसी समझौता हो गया तो कही पुलिस को सख्त कार्यवाही करनी पड़ी। एक मामले में मेनहुआ पोलिंग बूथ पर 4 लोग फर्जी आईडी के साथ वोट डालते हुए पकड़े गए।

आलाधिकारियो ने किया औचक निरीक्षण

मतदान सकुशल सम्पन्न हो सके इसके लिये डीएम और एसपी ने अनेक संदिग्ध बूथो पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। जिसमें दरियाबाद के दुल्हदेपुर, प्राथमिक विद्यालय अजईमऊ विकास खण्ड पूरेडलई, सिरौलीगौसपुर के प्राथमिक विद्यालय मरकामऊ, रसूलपुर, बनीकोडर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भुडहेरी व दरियाबाद के गाज़ीपुर आदि शामिल है।


पंचायती चुनाव विभाग की लापरवाही हुई उजागर

बता दे कि ग्राम पंचायत जैदपुर देहात के मजरे पियारनपुर में ढाई घण्टे बाद भी नही पहुंचे बीडीसी के बैलेट पेपर मतदान के समय सिर्फ उनचास बैलेट पेपर ही पोलिंग बूथ पर मौजूद थे। बीडीसी के बैलेट पेपर न होने से फिलहाल पोलिंग बूथ पर रोक रोक कर मतदान कराया जा रहा है। पिठासीन अधिकारी ने बताया कि चुनाव संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। परन्तु काफ़ी देर बाद मतदान शुरू हुआ। वही अधिकारियों की घोर लापरवाही विकास खण्ड दरियाबाद 35-अरियामऊ-कोटवाधाम क्षेत्र में देखने को मिली जहाँ पंचायत सदस्य (बीडीसी) प्रत्याशी सत्यनाम शरण का चुनाव निशान (कुआं) बैलेट पेपर से गायब था। वैलेट पेपर की शिकायत के कई घंटे बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हो सकी।

महिलाओ और वृद्धजनो ने किया बढ़ चढ़कर मतदान

देर शाम तक चले मतदान ने 70 फीसदी मतदान का आकड़ा छुआ। इतने बड़े स्तर पर मतदान होने में युवाओ ने जोश तो दिखाया ही, महिलाये अपना कामकाज और वृद्धजन और दिव्यांग भी तकलीफ सहते हुऐ कड़ी धूप में मतदान को निकल पड़े। शुक्लाई, माज़ीठा, छेदानगर, सरायमिहि, रामपुर जोगा, गोकुलपुर, रेंधुआ पल्हरी, ढकौली, पिपरौली, पारा खंदौली, जहांगीराबाद, अटवा व निगरी आदि ग्राम पंचायतो में महिलाये मास्क लगाकर मतदान करते मिली। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना सुरक्षा बलो के लिये चुनौती बना रहा।

दो प्रत्याशियों की मौत

दरियाबाद के जेठौती कूर्मियान से प्रधान पद के प्रत्याशी बलराम की हिन्द अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। वही रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में बीडीसी प्रत्याशी केदारनाथ रावत की हृदयगति रुक जाने से मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है।

Similar Posts