< Back
अन्य
बहराइच: अब पति की सियासी रियासत को संभालेंगी नेहा
अन्य

बहराइच: अब पति की सियासी रियासत को संभालेंगी नेहा

Swadesh Lucknow
|
5 May 2021 12:48 AM IST

बहराइच: विकासखंड रिसिया के सैदा बभनी की प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात नेहा अजीज ने जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीत इतिहास रच दिया है।

आपको बताते चलें कि नेहा अजीज के पति मेराज अहमद वार्ड नंबर 39 से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य हैं और इस बार वार्ड महिला आरक्षित होने के चलते अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा था।

अब इसे पति की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने की बात कहें या क्षेत्र में विकास करने को आतुर महिला सशक्तिकरण की शुरुआत कहें। लेकिन हकीकत यह है कि एक शिक्षामित्र अब नौनिहालों को ककहरा सिखाना छोड़ क्षेत्र के विकास का कार्य सम्हालेगी।

नेहा अजीज ने अपने पद से त्यागपत्र देकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी आकृति सिंह को शिकस्त दे कर निर्वाचित घोषित हुई।

खंड विकास अधिकारी सत्यदेव ने बताया कि नेहा अजीज ने अपने शिक्षामित्र के पद से त्यागपत्र देकर चुनाव लड़ा था। उन्होंने जीत दर्ज की है। वह क्षेत्र का खूब विकास करें मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

Similar Posts