< Back
अन्य
युवक ने घर पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अन्य

युवक ने घर पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वदेश डेस्क
|
15 Aug 2022 9:54 PM IST

कुशीनगर। उप्र के कुशीनगर जिले में एक युवक द्वारा पाकिस्तान का झंडा लगाने का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने अपने घर की छत पर पाकिस्तानी झंण्डा फहराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और झंडा उतरवा दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार ये घटना दो दिन पुरानी है।कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रहने वाले बेदुपार मुस्तकीम वायरल वीडियो में अपनी छत पर पाकिस्तानी झंडा लगाते नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है की एक मुस्लिम युवक अपनी छत पर पाकिस्तानी झंडा लगा रहा है। इसके पड़ोस में रहने वाले लोग इसका विरोध करते है लेकिन वह विरोध को दरकिनार कर घटना को अंजाम देता है। जब वह नहीं माना तो लोगों ने उसका वीडियो और फोटो ले लिए और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाकिस्तानी झंडा उतरवा दिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने पूछताछ में बताया की उसकी बुआ ने किसी मजार पर चढ़ाने के लिए ये झंडा खुद सिला था।उसने नासमझी में इसी झंडे को छत पर लगा दिया। पुलिस ने जब कड़ाई से परिजनों से पूछताछ की तो सामने आया की बुआ को यह झंडा सिलने का आइडिया और तरीका उसके ताऊ के बेटे सलमान ने बताया था। पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। परिवार के अन्य सदस्य मौके से फरार है। पुलिस का कहना है की प्रकरण दर्ज कर मामले की छानबीन की जांच की जा रही है। हम कड़ी से कड़ी मिलाकर पाकिस्तानी झंडा फहराने के कारणों को जानने की कोशिश कर रही है।

Similar Posts