< Back
अन्य
संघ के छठवें उत्सव के रूप में खिचड़ी भोज आयोजित
अन्य

संघ के छठवें उत्सव के रूप में खिचड़ी भोज आयोजित

स्वदेश डेस्क
|
16 Jan 2022 7:44 PM IST

बांदा/तिंदवारी। रविवार को तिंदवारी नगर स्थित हनुमान मंदिर ऊधव आश्रम में भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छठवें उत्सव में से एक सामाजिक समरसता मकर सक्रांति का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दुर्गेश का उद्बोधन हुआ।

जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय सेवक संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों की स्थापना एवं उनके क्या-क्या कार्य हैं उनके बारे में विस्तार पूर्वक बताया। मण्डल कार्यवाह अमन गुप्ता ने मकर सक्रांति का महत्व बताते हुए कहा कि समाज में इसके माध्यम से सामाजिक समरसता का भाव आज की नई युवा पीढ़ी में कैसे लाया जा सकता है। उसका एक माध्यम संघ की शाखा एवं उसके छोटे उत्सवों में से एक उत्सव मकर सक्रांति का उत्सव है।जिसके बाद खिचड़ी भोज का कार्यक्रम हुआ जिसमें 130 स्वम् सेवकों की संख्या उपस्थित रहे।इस दौरान मुख्य वक्ता दुर्गेश जी खंड कार्यवाह अवधेश मंडल कार्यवाह अमन गुप्ता स्वयंसेवक अजय स्वयंसेवक आसाराम भगवानदास मनोज अवस्थी प्रतीक सिंह उपस्थित रहे।

Related Tags :
Similar Posts